गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस पर समाहरणालय परिसर और अनुमंडल कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
Garhwa, Garhwa | Aug 15, 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गढ़वा समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत कई जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक दिवस पर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।