⚖️ लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त 06 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्रत्येक मामले में संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
सुनवाई के उपरांत 01 मामले का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 05 मामलों में जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
#लोकशिकायत #जहानाबाद #जिलाप्रशासन #जनसमस्या
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
1 views | Jehanabad, Bihar | Oct 7, 2026