हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान जेल में बंद एक महिला कैदी के पति हिमांशु चड्ढा के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को जेल के अंदर मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सुविधाएं दिलाने के लिए जेल अधिकारियों पर दबाव बना रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर कथित तौर पर गैंग का नाम लेकर गंभीर धमकी दी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक साइबर सेल और सर्विलांस की मदद से धमकी से जुड़े मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Haridwar #HaridwarNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaridwarJail #JailSuperintendent #JailNews #ThreatCase #DeathThreat #LawrenceBishnoiGang #GangThreat #PoliceInvestigation #CyberCell #Surveillance #PoliceAction #CrimeNews #CrimeUpdate #CrimeNewsIndia #LawAndOrder #JailSecurity #UttarakhandPolice #HaridwarPolice #SIDCULPolice #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 14, 2026