सासनी: गाड़ी संख्या 22436 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए ADHR के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को दिया ज्ञापन
Sasni, Hathras | Aug 17, 2026 गाड़ी संख्या 22436 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रेल के अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए ADHR के प्रतिनिधि मंडल ने जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव दयानतपुर स्थिति कार्यालय पहुंचकर जनपद हाथरस के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि को ज्ञापन दिया है। ADHR के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री के नाम सांसद को ज्ञापन दिया है।