फुलवारी: खराब स्वास्थ्य के कारण राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी पटना एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हुए
Phulwari, Patna | Jan 20, 2025 राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी तबीयत खराब की वजह से पटना एयरपोर्ट से सोमवार शाम करीब 6:00 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गए। अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन में शामिल होने के लिए वासुदेव देवनानी सोमवार को पटना पहुंचे थे लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।