फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा- जो संविधान दिवस नहीं मना सकता, वह संविधान की बात क्या करेगा
Phulwari, Patna | Jan 19, 2025 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को लेकर कहा की कांग्रेस ने कभी भी संविधान दिवस नहीं मनाया। संविधान दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाया और जो संविधान दिवस नहीं मना सकता है वह संविधान के बारे में क्या कहेगा।