फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में न्यायालय के अजमानतीय वारंट के आधार पर एक अभियुक्त गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Jan 19, 2025 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर न्यायालय द्वारा निर्गत अजमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।