गोइलकेरा: कुम्हार जारकी गांव में श्रद्धा-भक्ति से हुई मां मनसा की पूजा, डॉ. विजय गागराई ने की सुख-समृद्धि की कामना
बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला पंचायत के कुम्हार जारकी गांव में सोमवार को मां मनसा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।