फर्रुखाबाद: गांव शेखपुर में पिता-पुत्र के विवाद के बाद पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
कमालगंज के गांव शेखपुर 18 वर्षीय ऋतिक पुत्र पिंटू का पिता से किसी बात को लेकर मंगलवार देर रात को विवाद हो गया।तभी गुस्से में आकर पुत्र ऋतिक ने फांसी लगा ली। घर वालों ने युवक उतारकर सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राम सहाय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी