महरौनी: ग्राम भारौनी दैलवारा में कचरौंदा बांध के किनारे बने मकानों में रहने वाले लोगों की जान पर मंडरा रहा है मौत का खतरा
ग्राम भारौनी दैलवारा में बांध के किनारे बसे हुए मकान में रहने वाले लोगों की जान पर सिंचाई विभाग की जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लगातार खतरा मंडरा रहा है।उक्त मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें मकान का उचित मुआवजा एवं पुनर्वास योजना का लाभ नहीं दिया गया है। जिसके चलते वह मौत के साये में जीने को मजबूर हैं।