अरवल: अरवल में वक्फ बिल के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Apr 5, 2025 शनिवार शाम 4:00बजे वक्फ बिल के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में भाकपा माले कार्यालय से महावीर चौक होते हुए ब्लॉक तक जोरदार आक्रोश मार्च निकाला गया। सभा में आरवाईए उपाध्यक्ष शाह शाद ने बिल को मुस्लिम पहचान और धार्मिक आज़ादी पर हमला बताया। भाकपा माले नेता रविंद्र यादव और रमाकांत कुमार ने भाजपा-जदयू पर संविधान विरोधी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।