अरवल: अरवल में ट्रक की चपेट में आने के कारण करीब दो दर्जन भेड़ों की हुई मौत
Arwal, Arwal | Apr 5, 2025 शनिवार सुबह 7:00 सहारा पुल के पास एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने सड़क पार कर रहे भेड़ के झुंड को कुचल दिया। हादसे में लगभग दो दर्जन भेड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कई घंटे तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।