अरवल: रामनवमी पर्व पर भदासी में निकाली गई जल यात्रा, सोन नदी से भरा गया पवित्र जल
Arwal, Arwal | Apr 5, 2025 भदासी गांव में रामनवमी पर्व के अवसर पर सह अखंड रामायण पाठ के आयोजन हेतु शनिवार सुबह 8:00 बजे को भक्तों द्वारा जनकपुर घाट सोन नदी से पवित्र जल लाकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों के साथ जयकारे लगाते हुए नदी से जल भरकर मंदिर प्रांगण तक यात्रा पूरी की।ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।