अरवल: रामनवमी शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए महुआ बाग में बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Apr 5, 2025 रामनवमी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए महुआ बाग में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष सूरज कुमार व सचिव राहुल शर्मा ने की। सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शोभा यात्रा की तैयारी पर चर्चा की। कमेटी ने अरवल व बैदराबाद के सभी दुकानदारों व आमजनों से अपील की कि वे शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें।