खरीक: ट्रिपल हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत के फैसले से अपराधियों में खलबली
नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के नापतोलिया गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल हत्याकांड में अदालत ने मंगलवार को दो दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 नीतू कुमारी की अदालत ने पप्पू सिंह और धीरज सिंह को हत्या समेत कई धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देन