जींद: लोकसभा चुनाव में वैकल्पिक पहचान का प्रमाण दिखाकर कर सकते हैं मत का प्रयोग- जिला निर्वाचन अधिकारी
Jind, Jind | Mar 31, 2024 यदि किसी मतदाता के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह वैकल्पिक पहचान का प्रमाण दिखाकर अपने मत का प्रयोग कर सकेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने आज रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।