जींद: जींद डिपो महाप्रबंधक के आश्वासन पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने धरना किया स्थगित
Jind, Jind | Mar 31, 2024 हरियाणा रोडवेज से कर्मचारी संघ जींद ने डिपो महाप्रबंधक से मिले आश्वासन पर एक अप्रैल से प्रस्तावित अपने धरने को स्थगित कर दिया है। यूनियन नेता संदीप रंगा ने आज रविवार को मीडिया को दी जानकारी में बताया कि संघ सदस्यों की बैठक महाप्रबंधक राहुल जैन के साथ कार्यालय में संपन्न हुई। महाप्रबंधक में उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है ।