सिरसागंज: नसीरपुर कट सड़क हादसे में घायल युवक के पिता की तहरीर पर मैक्स लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में नसीरपुर कट के समीप हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बुधवार को घायल युवक के पिता की तहरीर पर मैक्स लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक का इलाज अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है।