बक्सर: बक्सर में उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- अब अणे मार्ग में बैठ अपहरण की रकम तय नहीं होती
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 बिहार यात्रा के तीसरे फेज के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा कैमूर के रास्ते बक्सर पहुंचे। इस दौरान बक्सर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया। उन्होने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब रास्ते में बैठ कर अपहरण की रकम तय नहीं होती। उन्होंने कहा की एनडीए की सरकार में अपराध की घटना में कमी आयी है।