जयसिंहनगर: सीधी पुलिस ने चार फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से फरार चार गिरफ्तारी वारेंटी को सोमवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र के फरार वारेंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है।