जयसिंहनगर: लपरी से कई वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने की पुलिस ने कई वर्षों से फरार स्थाई वारेंटी को सोमवार की शाम 4 बजे लगभग गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र के फरार वारेंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने लपरी से फरार स्थाई वारेंटी जवाहर पुत्र बेसाहन निवासी लपरी को गिरफ्तार किया है।