कोंडागांव: पब्लिक एप की खबर का असर, कोंडागांव बस स्टैंड परिसर में कचरा फेंकने वाले दुकानदार पर ₹2000 का जुर्माना
बीते सोमवार की रात पब्लिक ऐप में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोंडागांव बस स्टैंड परिसर स्थित एक दुकानदार को खुले में कचरा फेंकते हुए देखा गया। इस खबर के वायरल होते ही नगर पालिका हरकत में आई और आज मंगलवार सुबह 11:30 बजे संबंधित दुकानदार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ₹2000 का जुर्माना लगाया। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर न केवल उस दुकानदार के खिलाफ ...