जलालाबाद: गांव अमापुर अमेला के पास दो बाइक सवारों के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर
थाना जलालाबाद के बुधवाना रोड पर गांव अमापुर अमेला के पास दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे गांव लहसना निवासी सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक टांग टूट गई। जानकारी के अनुसार सतीश अपनी पत्नी के साथ बाइक से कलान क्षेत्र से अपनी बहन के यहां अपने गांव जा रहा था।