❤️ मलिहाबाद में PRD जवान पति ने पेश की अनोखी मिसाल, पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक PRD जवान पति के अनोखे फैसले की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला।
बताया गया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पति ने विरोध करने के बजाय पत्नी की इच्छा का सम्मान किया और खुद की मौजूदगी में मंदिर में पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी।
इस अनोखे फैसले और पति की समझदारी की मलिहाबाद क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
📍 मलिहाबाद, लखनऊ
#Lucknow #Malihabad #PRD #MalihabadNews #LoveMarriage #TrendingVideo #ViralReels #Explore #LucknowNews #लखनऊ #मलिहाबाद #प्रेमविवाह #वायरलवीडियो #ट्रेंडिंगवीडियो #Bharatcrimelivenews