🚨 बिहार: निर्माणाधीन 6 लेन पुल का ढांचा गिरा, दर्जनों घायल होने की सूचना
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गंडक नदी के पास निर्माणाधीन 6 लेन पुल का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि दो लोगों के मलबे में दबे होने की भी जानकारी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि भारतमाला परियोजना के तहत छपरा–सोनपुर–वैशाली होते हुए 6 लेन सड़क एवं पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की आधिकारिक पुष्टि और घायलों की संख्या की जानकारी का इंतजार है।
#Bihar #Vaishali #Lalganj #BridgeCollapse #BreakingNews