सुंदर नगर: आपदा राहत व पुनर्वास कार्य जोरों पर, राहत व स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली में जुटा अमला
मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रभावितों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन और सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। सुंदरनगर में मंगलवार सुबह 10 बजे पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी प्रभावित परिवार बेसहारा न रह जाए।