सुंदर नगर: कांगरी गांव में रिहायशी मकान से 18 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
पुलिस थाना सुंदरनगर की पुलिस चौकी डैहर प्रभारी की टीम ने गश्त के दौरान सुभाष गांव कागरी डाकघर जडोल तहसील सुन्दरनगर जिला मण्डी के रिहायशी मकान से 18 बोतल अवैध शराब संतरा मार्का बरामद की। जिस आधार पर व्यक्ति के विरुद्ध प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने सोमवार शाम 5 बजे मामले की पुष्टि की है।