सुंदर नगर: एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान का उपायुक्त बिलासपुर ने भव्य शुभारंभ किया
एनटीपीसी कोलडैम में शनिवार दोपहर 2 बजे बालिका सशक्तिकरण अभियान का उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुभारंभ किया गया,उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में और ओमकांत ठाकुर मौजूद रहे।डीसी राहुल कुमार ने ग्रामीण बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु एनटीपीसी कोलडैम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ntpc को इस अभियान हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।