सुंदर नगर: संयुक्त व्यापार संगठन ने आपदा पीड़ित क्षेत्रों के प्रभावितों के लिए भेजी पशु चारे से भरी गाड़ियां, पशु चारा बांटा
संयुक्त व्यापार संगठन सुंदरनगर द्वारा सराज क्षेत्र में आई प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की हरसम्भव मदद की जा रही है और अब राशन और राहत सामग्री जे बाद पीड़ितो को पशुचारे से भरी गाड़ियां भेजी गई है और बांटी गई है।संगठन अध्यक्ष सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि संगठन द्वारा अब राहत सामग्री के बाद पशु चारे की सेवा प्रभवितों को दी गई.