विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में प्रकाश पर्व दीपोत्सव की धूम, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र
विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में प्रकाश पर्व दीपोत्सव की धूम; चारों तरफ गूंज रहे मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के जयकारे। सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण और प्रकाश के महापर्व दीपावली को लेकर विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों में अभूतपूर्व उत्साह, उमंग और भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है। धनतेरस के बाद से ही दीपोत्सव का माहौल बना हुआ है।