फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की अंधाधुंध कार्रवाई में झगड़ा कर रहे 9 लोगों को दबोचा गया, एक एवेंजर बाइक की गई ज़ब्त
थाना दक्षिण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े के मामलों में थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रवीण कुमार व उ0नि0 सिंहराज सिंह की टीम ने मंगलवार सुबह नौ बजे क़रीबन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी शांतिभंग की धाराओं के तहत पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल, रिंकू, विकास, विशाल (सभी निवासी सुहागनगर) व 5 अन्य रहे।