फिरोज़ाबाद: कांग्रेस पदाधिकारियों ने संविधान रक्षा की शपथ ली, जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा जनता को परोस रही झूठ
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर एक बजे क़रीबन जैन मंदिर मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ।समारोह में सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं पार्टी सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया।