फिरोज़ाबाद: झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी हालत, युवक की मौत पर परिजनों ने जताया आरोप
थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान में 38 वर्षीय राकेश यादव की मंगलवार तड़के तीन बजे क़रीबन मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप कंपाउंडर ने घर आकर इंजेक्शन लगाया, जिससे हालत और बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के आरोप पर पोस्टमार्टम कराया है।