फिरोज़ाबाद: जिला मुख्यालय पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, जीएसटी कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ संयुक्त कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जीएसटी विभाग की मनमानी व उत्पीड़न के खिलाफ मंगलवार दोपहर 12 बजे क़रीबन सड़कों पर उतरा। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में काफी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।