फिरोज़ाबाद: बसइमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदासपुरा में गले पर दो फुट के सांप ने डसा, बुजुर्ग ने फेंका ज़हरीला नाग, हालत नाजुक
थाना बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र के रामदासपुरा में मंगलवार सुबह पांच बजे क़रीबन उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग को घर पर ही दो फुट लंबे सांप ने गले पर डस लिया। विषैले सांप को बुजुर्ग ने हिम्मत जुटाकर हाथों से पकड़ा और दूर फेंका, लेकिन कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।