#मरीजों का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को रोका, उप प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप
कौशांबी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रशासनिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रताड़ना और भेदभाव का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाले मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने अब उप प्राचार्य और सुरक्षा कर्मियों पर अभद्रता व धक्के देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। बुधवार को मरीजों का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को कथित तौर पर बिना नोटिस चेंबर में बैठने से रोक दिया गया। विरोध करने पर सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हुई और परिसर में हंगामा शुरू हो गया। चिकित्सक ने बिना लिखित आदेश कार्रवाई किए जाने पर सवाल उठाए हैं। लगातार सामने आ रहे विवाद से कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#Kaushambi #BreakingNews #UPNews #Manjhanpur #socialcontactcampaign #kaushambipolice #CrimeNews #कौशाम्बी
Manjhanpur, Kaushambi | Nov 25, 2026