दमोह: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिव्यांग रवि पटेल की सुनी फरियाद, 4 साल से बंद पेंशन के लिए दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Jun 2, 2026 दमोह में जनसुनवाई के दौरान 22 वर्षीय दिव्यांग रवि पटेल का मामला सामने आया. मेडिकल प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड न होने से उनकी पेंशन पिछले 4-5 साल से बंद थी. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस से मेडिकल बोर्ड भेजकर प्रमाण-पत्र बनवाया गया और आधार पंजीयन भी कराया गया