वैशाली जिले के हाजीपुर में 31 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। तस्वीर बुधवार के सुबह लगभग 9:00 की है। केंद्रों पर प्रशासन के द्वारा सभी परीक्षार्थियों को बेहतर तरीके से जांच पड़ताल करने के बाद, केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। दरअसल शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में जिला प्रशासन जुटा है।