महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के की अस्थि झारखंड पहुंची. रांची में उनके लंबे समय तक साथी रहे पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने शांति सभा के साथ साथ रांची की पवित्र नदी स्वर्ण रेखा में अस्थि को विसर्जन किया.झारखंड के अलग अलग इलाके से इस शांति सभा में लोग पहुंचे. अब अजित पवार के निधन को एक सप्ताह बीत गया लेकिन आज भी दुख और मायूसी लोगों में उस दिन की तरह ही है. जब बारामती में उपमुख्यमंत्री का प्लेन क्रैश हुआ होने के बाद उनके नहीं रहने की खबर लोगों को मिली थी उस दिन से ही उनके चाहने वालों में एक मायूसी बनी हुई है.