कांके: पुंदाग ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय वसीम मंसूरी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 6, 2026 पुंदाग ओपी क्षेत्र में हुए 16 वर्षीय वसीम मंसूरी की हत्या मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुंदाग ओपी क्षेत्र में हुए 16 वर्षीय वसीम मंसूरी की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुए पुराने विवाद के कारण की गई थी।