बेतिया में सहोदरा थाना की गाड़ी और कार की आमने-सामने टक्कर, दारोगा समेत 7 घायल, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे...
पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास पुलिस गाड़ी और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत 7 लोग घायल हो गए, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल पुलिसकर्मियों में सहोदरा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रतिमा दुबे सहित 4 पुलिसकर्मी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार पति-पत्नी और उनका एक बच्चा भी हादसे में घायल हो गए, दुर्घटना में कुल 7 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए, स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया, सूचना मिलने पर चनपटिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की, वहां मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को बेतिया GMCH रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सहोदरा थाना की पुलिस की गाड़ी बेतिया से नरकटियागंज की ओर जा रही थी, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से मुसहरी के पास उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल भिजवाया, हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
#champaran24news #viralreelschallenge #trendingreels #districtadministrationwestchamparan #reelsviral #CMBihar #viralvideochallenge #fb
Bettiah, West Champaran | Oct 22, 2026