💔 तीन दिन से लापता दो मासूमों का दर्दनाक अंत…
भीलवाड़ा के कलकीपुरा से 4 अक्टूबर को लापता हुए 10 वर्षीय दिव्यांशू सोनी और रजत जाट के शव मंगलवार शाम पालड़ी गांव के पास पानी से भरी गहरी खदान में तैरते मिले।
दोनों बच्चों के शव मिलते ही माता-पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा।
वहीं, एमजी हॉस्पिटल में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने भीमगंज थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि तीन दिन तक उन्हें गुमराह किया गया और अपने स्तर पर बच्चों को तलाशने के लिए कहा गया।
परिजनों ने भीमगंज थाने के पूरे स्टाफ को निलंबित करने की मांग की है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने भी शहर के आसपास खुली पड़ी असुरक्षित खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
📍 भीलवाड़ा | राजस्थान
#Bhilwara #BhilwaraNews #RajasthanNews #BreakingNews #BreakingNewsBhilwara MissingChildren NewsUpdate HarPalBharat
Bhilwara, Bhilwara | Oct 6, 2026