ढीमरखेड़ा: उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भटगवां में रुकवाया बाल विवाह, पुलिस की समझाइश से टला नाबालिग का विवाह
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटगवां में पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। मामले में माननीय न्यायालय जेएमएफसी ढीमरखेड़ा द्वारा भी जांच के निर्देश प्राप्त हुए थे।