जमुई: जमुई में ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू, डीएम ने लिया जायजा
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार 3 बजे के करीब जमुई में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन ने किया। यह जांच 21 जून से शुरू हुई है। एफएलसी का कार्य 29 जून तक चलेगा।