बड़वारा: बड़वारा पुलिस की यातायात सुधार पर सख्ती, ऑटो चालकों को कड़े निर्देश: दस्तावेज पूरे रखें
Badwara, Katni | Sep 6, 2026 बड़वारा मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़वारा पुलिस ने ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी है। रविवार को बड़वारा थाना प्रभारी ने क्षेत्र के समस्त ऑटो चालकों को एकत्र कर यातायात नियमों के कड़े पालन के निर्देश दिए।