श्री गंगानगर: 4Z गांव से मां-बेटा हुए लापता, पुलिस ने की गुमशुदगी की दर्ज
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 23, 2026
श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के 4Z गांव से मां बेटा घर से लापता हो गए। इस मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने गुमशुदा की दर्ज की है जवाहर नगर थाना प्रभारी ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया।कि युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी बहन और भांजा घर से कहीं चले गए कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला ।