डिंडौरी: पत्रकारों ने पूर्व पीआरओ कमल किशोर की पुनः पदस्थापना के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी के प्रेस क्लब के पत्रकारों ने पूर्व पीआरओ कमल किशोर के पुनः डिंडोरी पद स्थापना का विरोध करते हुए रविवार दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम का ज्ञापन कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को सौंपा । दरअसल पत्रकारों ने कलेक्टर से मिलकर पूर्व पीआरओ कमल किशोर की असंतोषजनक कार्य प्रणाली और पत्रकारों के साथ भेदभाव की भावना से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा ।