**लोकेशन – रायबरेली**
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद तालाब की जमीन पर बने स्कूल पर नहीं हुई कार्रवाई, न्याय के लिए भटक रहा शिकायतकर्ता**
रायबरेली में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव में तालाब की जमीन पर कथित रूप से किए गए स्कूल निर्माण को लेकर शिकायतकर्ता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। आरोप है कि स्कूल निर्माण को ध्वस्त करने के लिए वर्ष 2024 में हाईकोर्ट से आदेश जारी हुआ था। इसके साथ ही स्कूल संचालक पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। बावजूद इसके अब तक आदेश का अनुपालन नहीं कराया गया है।
पूरा मामला रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव का है। यहां तालाब की जमीन पर स्कूल का निर्माण किए जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में हाईकोर्ट द्वारा वर