मलिहाबाद: थाना काकोरी अंतर्गत ग्राम बेलवा में 19 वर्षीय विशाल रावत ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
थाना काकोरी अंतर्गत क्षेत्र में 19 वर्षीय विशाल रावत के द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया। मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी की विशाल ने अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुटी है।