मलिहाबाद: माल: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित परिवार
माल थाना अंतर्गत क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में पीड़ित परिवार में माल पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है और पीड़ित परिवार दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। बताया गया कि पुलिस की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते मां बेटी भटकने को मजबूर है। मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है।